खेल

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन भी रहा भारत का दबदबा, 255 रन की बनाई बढ़त

India vs England : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन भी रहा भारत का दबदबा, 255 रन की बनाई बढ़तधर्मशाला टेस्ट में भारत ने इंगलैंड के खिलाफ अपन स्थिति मजबूत बना ली है. शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने आठ विकेट पर 473 रन बनाकर इंगलैंड पर पहली पारी के आधार पर 260 रनों की बड़ी बढ़त बना ली है. भारत की ओर से कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद हैं. इन दोनों ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 45 रनों की साझेदारी की है.

शुक्रवार को भारत ने मैच के दूसरे दिन बेशक 7 विकेट खोए हैं लेकिन बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाकर 8 विकेट में 473 रन बना लिए हैं जबकि अभी उसकी 2 विकेट बाकी हैं.

उधर इससे पहले आज सुबह भारतीय बल्लेबाजों ने बीते दिन के 135 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. रोहित और शुभमन गिल ने तेजी से रन बनाते हुए शतक लगाए. कप्तान रोहित शर्मा 103 रन बनाकर इंगलैंड के कप्तान तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स का शिकार बने हैं. उन्होंने 13 चौके और तीन छक्के लगाए. उनके बाद शुभमन गिल 150 गेंदों में 110 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने. उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और पांच छक्के लगाए.

वहीं सरफराज खान ने 60 गेंदों पर 56 रन बनाए जिनमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था. अपने कैरियर का पहला टेस्ट खेल रहे देवदत्त पाडिकल ने धर्मशाला में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है. पाडिकल ने 103 गेंदों पर 65 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया. इनके अलावा रविंद्र जडेजा और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 15-15 रन बनाए जबकि रविचंद्रन अश्विन बिना कोई रन बनाए आउट हो गए.

उधर गेंदबाजी में इंगलैंड की ओर से स्पिनर शोएब बशीर ने सबसे अधिक चार विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा दूसरे स्पिनर टॉम हार्टली ने दो जबकि तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन को एक-एक विकेट मिला.

गौरतलब है कि मैच के पहले दिन वीरवार को भारत ने इंगलैंड के 218 रनों के स्कोर के मुकाबले एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए थे. भारत की एक मात्र विकेट बीते दिन ओपनर यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरी थी जिन्होंने महज 58 गेंदों पर 57 रन बनाए थे.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

2 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.