खेल

T20 World Cup 2024 : रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया, बुमराह ने झटके 3 विकेट

T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून (रविवार) को भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया. भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 120 रन का टारगेट दिया था. लेकिन पाकिस्तान की टीम 7 विकेट पर 113 रन ही बना सकी. भारतीय टीम की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या रहे जिन्होंने गेम पलट दिया.

जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. जब 2 ओवर में पाकिस्तान को 21 रन चाहिए थे, तब वे 19वां ओवर लेकर आए. सिर्फ 3 रन दिए और इफ्तिखार का विकेट भी लिया.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वही टीम इंडिया 119 रन पर ऑलआउट हो गई. टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया पहली बार ऑलआउट हुई.

छोटा टोटल चेज कर रही पाकिस्तान जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन बुमराह ने मो. रिजवान को 15वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद टीम पर प्रेशर बढ़ गया और आखिरकार वो टारगेट तक नहीं पहुंच सकी.

खबर अपडेट हो रही है…..

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.