खेल

T20 WC Semi- Finals, IND vs ENG : अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, हिट मैन के बाद स्पीनर ने किया कमाल

T20 WC Semi- Finals : भारत और इंग्लिश टीम के बीच के बीच T20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुयाना खेला गया है। इस मैच ने भारत ने इग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री ले ली है। इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर गेदंबाजी करने का फैसला लिया था इसके जवाब में टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए थे।

लेकिन इंग्लैड की पूरी टीम 16.4 ओवर में 103 रन ही बनकर सिमट गई और हार गई। इसके साथ ही भारत ने 2 साल पुराना बदला भी ले लिया है। अब 29 जून को साऊथ अफ्रीका से भारत का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच बारसडोस में खेला जाएगा।

भारत के तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 39 गेंदों पर 57 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 47 और 23 रन बनाए। जबकि इंग्लैंड के गेंदबाज की बात करें तो क्रिस जॉर्डन ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी लगा ही नहीं पाए। इंग्लैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 103 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने लिए, इन दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट लिए।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 23 रन और हैरी ब्रूक ने 25 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने भी दो विकेट चटकाए।

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

16 minutes ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

24 hours ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.