IND vs AUS 4th T20I
IND vs AUS 4th T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज चौथा टी 20 मुकाबला खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 20 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है. भारतीय टीम ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में महज 154 रन ही बना सकी. इसी के साथ सीरीज हार गई. बता दें कि भारतीय टीम अब इस टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी है. भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों को जाता है.
टीम इंडिया के तरफ से रिंकू सिंह ने 29 गेंदों पर 46 रन जोड़े. यशस्वी जायसवाल ने 28 गेंदों पर 37 रन और जितेश शर्मा ने 19 गेंदों पर 35 रन का योगदान दिया.. ऋतुराज गायकवाड़ 28 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिसस ने 3 और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने 2-2 सफलता मिली. एरोन हार्डी को 1 विकेट मिला. इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए थे.
ऑस्ट्रेलिया के तरफ से सबसे अधिक नाबाद 23 गेंदों पर 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए. ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों पर 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 19 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया. बेन मैकडरमॉट ने 22 गेंदों पर 19 रन और टिम डेविड ने 20 गेंदों पर 19 का योगदान दिया. अक्षर पटेल ने 3 और दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए. रवि बिश्नोई और आवेश खान को 1-1 विकेट मिला.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.