खेल

INS-W Vs PAK-W : कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को हराया, महिला विश्व कप में कायम रखा दबदबा

IND-W Vs PAK-W: कोलंबो के मैदान में भारत ने फिर पाकिस्तान को रौंद डाला! महिला विश्व कप में एक बार फिर वही कहानी दोहराई गई- भारत की महिला ब्रिगेड ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर साबित कर दिया कि क्रिकेट के इस मोर्चे पर अब सिर्फ़ एक ही बादशाह है — Team India! स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत भले चमक न सकीं हों, लेकिन ऋचा घोष की आतिशी पारी और गेंदबाज़ों के घातक प्रदर्शन ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। इस जीत के साथ भारत ने अपना सुनहरा रिकॉर्ड 12-0 तक पहुँचा दिया, यानी अब तक पाकिस्तान के लिए भारत को हराना सिर्फ़ एक सपना ही बना हुआ है।

स्मृति और हरमन की नाकामी, फिर भी भारत का स्कोर 247

भारतीय बल्लेबाज़ों की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ओपनर स्मृति मंधाना (23) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (19) बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। मिडिल ऑर्डर में हरलीन देओल (46) ने शानदार खेल दिखाया लेकिन अर्धशतक से चूक गईं। भारत की पूरी टीम 247 रन पर सिमट गई, जिसमें ऋचा घोष (35)* ने आख़िर में तूफानी पारी खेलते हुए स्कोर को सम्मानजनक बनाया। पाकिस्तान की ओर से डायना बेग (4 विकेट) और फातिमा सना (2 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं।

सिदरा अमीन की जुझारू पारी भी नाकाम

पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन (81 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत के खिलाफ सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया, लेकिन बाकी खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सके। भारत की गेंदबाज़ क्रांति गौड़ (3 विकेट) ने शुरूआती झटके दिए और दीप्ति शर्मा ने मध्य ओवरों में दबाव बनाए रखा। पाकिस्तान की पूरी टीम 43 ओवर में सिर्फ 159 रन पर ढेर हो गई।

भारत के प्रदर्शन में सुधार की गुंजाइश

हालाँकि जीत शानदार रही, लेकिन भारतीय टीम की मध्यक्रम की कमजोरी और फील्डिंग की गलतियाँ एक चिंता का विषय बनी रहीं। भारत ने तीन आसान कैच छोड़े और दोनों DRS रिव्यू भी गंवा दिए। कोच और कप्तान दोनों ही अब इन कमजोरियों पर काम करना चाहेंगे क्योंकि अगला बड़ा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 अक्टूबर को विजाग में खेला जाना है।

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.