IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से दी मात
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया. भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया. यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर लगातार दूसरी जीत है. इस जीत से टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए. यशस्वी जायसवाल ने 53, ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 और ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली. अंत में रिंकू सिंह ने 9 गेंद में 31 रन बनाए. नाथन एलिस ऑस्ट्र्रेलिया के तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. मार्कस स्टोइनिस को एक ही सफलता मिली.
ऐसी सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम
236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही. शॉर्ट 19 रन बनाकर आउट हुए और कंगारू टीम पटरी से उतर गई. इंग्लिस दो रन और मैक्सवेल 12 रन बनाकर आउट हुए. स्मिथ भी 19 रन बनाकर आउट हो गए. स्टोइनिस और डेविड ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम की वापसी कराई, लेकिन डेविड के आउट होने के बाद भारत की जीत लगभग तय हो गई. डेविड ने 37 और स्टोइनिस ने 45 रन बनाए. अंत में मैथ्यू वेड ने नाबाद 42 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम नौ विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को 1-1 विकेट मिला.
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.