खेल

Ind vs Aus 5th T20I: भारत ने आखिरी मैच 6 रन से जीता, सीरीज पर किया 4-1 से कब्जा

Ind vs Aus 5th T20I: भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 और आखिरी टी20 मैंच में 6 रन से रोमांचक जीत हासिल कर ली है. टीम इंडिया ने पांच मैंचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है. टीम इंडिया के अर्शदीप सिंह ने आखिरी 6 गेंदों पर 10 रन डिफेंड किए. उन्होंने शुरुआती 3 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया और कप्तान मैथ्यू वेड का विकेट भी लिया. कंगारू टीम 3 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा दिया.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले के शुरुआती छह ओवर में दो झटके लगे. दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (21) और ऋतुराज गायकवाड़ (10) पवेलियन लौट गए. यशस्वी छक्का मारने के प्रयास में जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर लेग साइड में एलिस को कैच दे बैठे. 33 रन पर टीम पहला विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद इस सीरीज में शतक जड़ चुके ऋतुराज भी बेन डॉरसिस की गेंद पर बेहरेनडॉर्फ को कैच दे दिया.

इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए. वह पिछले मैच में भी एक रन ही बना पाए थे. दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे को देखते हएु उनका खराब फॉर्म में होना चिंता का विषय है. 46 रन पर तीसरा विकेट गिरने के साथ भारत ने तीन विकेट 13 रन के अंतराल पर खो दिए. 6.5 ओवर के बाद रिंकू मैदान पर आए. जितेश शर्मा ने 24 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अय्यर ने अक्षर पटेल के साथ साझेदारी निभाई. अय्यर 53 और अक्षर 31 रन बनाकर आउट हुए. दोनों ने टीम को 160 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

10 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.