खेल

DC vs GT, IPL 2024 : रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को 4 रन से हराया, आखिरी गेंद पर आया रिजल्ट

DC vs GT, IPL 2024: बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने गुजरात टाइटंस (GT) को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में 4 रन से हरा दिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट नुकसान 224 रन बनाए. वहीं इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन ही बना सकी.

ऋषभ पंत के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस पर बढ़त हासिल हुई. 225 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए, गुजरात टाइटंस को वह शुरुआत नहीं मिली जो वे चाहते थे क्योंकि कप्तान शुभमन गिल केवल 06 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जब टीम का स्कोर 13 था.

शुभमन गिल के आउट होने के बाद फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी साई सुदर्शन विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के साथ बीच में बल्लेबाजी करने आए. गुजरात की फ्रेंचाइजी ने चौथे ओवर में टीम का अर्धशतक पूरा किया जब सुदर्शन ने एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर एक रन लिया.

दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाने में सफल रहें. दिल्ली के तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 88 रन बनाए. दिल्ली की टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 03 विकेट खो दिए. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 7 गेंद में 11 रन, फ्रेजर 14 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी हुई. शाई होप 5 रन ही बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के बीच 68 गेंद में 113 रन की साझेदारी हुई. अक्षर पटेल 43 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में 88 रन की पारी शानदार खेली. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 08 छक्के लगाए. गुजरात टाइटंस की ओर से संदीप वॉरियर ने 03 विकेट चटकाए.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.