खेल

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता दूसरा टी20, सीरीज 1-1 से बराबर

INDW vs AUSW: रविवार को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया रनों के लिए जूझती दिखी. उसने किसी तरह 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवरों में 4 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.

130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत अच्छी रही. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर एलिसा हीली और बेथ मूनी ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े. एलिसा हीली ने 26 रन बनाए. जबकि बेथ मूनी ने 20 रनों का योगदान दिया. ताहिला मैक्ग्राथ ने 21 गेंदों पर 19 रन बनाए. एश्ले गार्डेनर 10 गेंदों पर 7 रन बनाकर पूजा वस्त्राकर की गेंद पर आउट हुईं.

भारत के लिए दीप्ति शर्मा सबसे कामयाब गेंदबाज रही. दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा श्रेयंका पाटिल और पूजा वस्त्राकर को 1-1 कामयाबी मिली.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रनों का स्कोर बनाया. भारत के लिए ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 27 गेंदों पर 30 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके जड़े. ऋचा घोष ने 19 गेंदों पर 23 रन बनाए. वहीं, ओपनर स्मृति मंधाना ने 26 गेंदों पर 23 रनों का योगदान दिया. लेकिन इसके अलावा हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, अन्नाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहम ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, एश्ले गार्डेनर ने 1 विकेट अपने नाम किया.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.