धर्म

Horoscope Today 10 September 2025: प्यार, करियर, स्वास्थ्य और धन की भविष्यवाणी

Horoscope Today 10 September 2025: सितारों की चाल आज आपके जीवन पर खास असर डाल सकती है। प्यार, करियर, सेहत और धन हर क्षेत्र में कौन चमकेगा और किसे सावधान रहना होगा, यह जानना बेहद जरूरी है। 10 सितंबर 2025 का राशिफल बारहों राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। मेष से लेकर मीन तक, जानें आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लाया है और कैसे आप इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में खुशियां मिलेंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में लाभ होगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। आराम और भौतिक सुख-सुविधाओं पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। नौकरी में अचानक बदलाव संभव है। सेहत पर ध्यान दें और विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में कुछ उलझन हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। भागदौड़ अधिक होगी और थकान रहेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को राजनीतिक संपर्क का फायदा मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। पुराने काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

कर्क राशि (Cancer)

कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च और भागदौड़ ज्यादा रहेगी। कोई मीठी बातों से धोखा देने की कोशिश कर सकता है। योजनाओं से लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन आप संभाल लेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन खुशी और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पद और वेतन वृद्धि के योग हैं। बोलचाल में संयम रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मेहनत करनी होगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपको सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर चुगली हो सकती है जिससे बदनामी का खतरा है। सामाजिक कार्य करने वालों को सम्मान मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। अचानक धन लाभ हो सकता है। शाम का समय प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra)

कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और समय अनुकूल नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिलेंगी लेकिन आप संभाल लेंगे। सरकारी नौकरी या क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज भाग्य आपका साथ देगा। नए अवसर मिलेंगे। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। छात्र नई चीजें सीखेंगे। भविष्य की योजनाएं आगे बढ़ेंगी। खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा और कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी और व्यापार में नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है जिससे मन अशांत हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

दिन मिला-जुला रहेगा। किसी भी तरह का जोखिम न लें। दूसरों का वाहन न चलाएं। व्यापारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी तलाशने वालों को निराशा मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज सफलता मिलेगी। घर में खुशियां रहेंगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और निवेश से फायदा मिलेगा। बोलचाल में संयम रखें वरना नुकसान हो सकता है। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और समाज में छवि मजबूत होगी। खानपान पर ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और इच्छाएं पूरी होंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोग नए अवसर खोज सकते हैं। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। किसी काम में जल्दबाजी न करें।

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.