देश

Father’s Day 2024 : जून के तीसरे रविवार को क्यों मनाया जाता है फादर डे, पढ़िए क्या है इसका इतिहास

Father’s Day 2024 : फादर्स डे (Father’s Day) प्रत्येक वर्ष जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है, जो कि इस साल 16 जून के दिन मनाया जा रहा है. इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए काफी  पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं. तमाम बच्चे अपने पिता का दिल जीतने के लिए सरप्राइज देते हैं.

ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि फादर डे क्यों मनाया जाता है? फादर्स डे मनाने की क्या वजह है कब और कहां से हुई इसकी शुरुआत? आइए जानते है इस खास अवसर पर फादर्स डे से जुड़े इतिहास के बारे में…

वैसे तो फादर्स डे दुनिया भर में अलग-अलग दिन मनाया जाता है. लेकिन अधिकतर देशों में जून के तीसरे रविवार को ही यह खास दिन मनाया जाता है.

क्यों मनाया जाता है फादर्स डे?

बता दें कि फादर्स डे मनाने के पीछे कई अलग-अलग कहानियां है. दरअसल, पहली बार फादर्स डे 19 जून को 1910 को अमेरिका के वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा स्मार्ट डॉड के पिता को सम्मानित करने के लिए मनाया गया था. असल में सोनोरा स्मार्ट डॉड की मां नहीं थी और उनके पिता ने ही 6 भाई-बहनों का पालन पोषण किया था. बड़ी होने के बाद सोनोरा चाहती थी कि मदर्स डे की तरह ही पिता के प्रति प्रेम और स्नेह जाहिर करने के लिए फादर्स डे की शुरुआत हो.

फादर्स डे का इतिहास

इसके लिए सोनोरा ने जून के माह में फादर्स डे मनाने के लिए याचिका दायर की. वहीं सोनोरा ने लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कैंपेन भी की. जिसके पाद कोर्ट ने उनकी ये मांग पूरी की और 19 जून 1910 को पहला फादर्स डे मनाया गया था.

वहीं इसके बाद साल 1966 में अमेरिकी के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे को जून के तीसरे रविवार को मनाने के ऐलान किया. इसके बाद से पूर संयुक्त राज्य अमेरिका में फादर्स डे मनाने के लिए मान्यता मिली. वहीं साल 1972 में फादर्स डे मनाने के लिए अवकाश भी घोषित किया गया. 

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.