देश

Lok Sabha Elections: वफा खुद से नहीं होती खता ईवीएम की कहते हो…EVM को लेकर जब मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुनाई शायरी

Lok Sabha Elections: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि 543 लोकसभा सीटों के लिए आम चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे. मतगणना 4 जून को होगी. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है.

पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा, नामांकन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है. 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होंगे.

दूसरे चरण के चुनाव 26 अप्रैल से होंगे, उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है. दूसरे चरण में 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे.

तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा, उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है. तीसरे चरण में 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे.

चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा, उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है. चौथे चरण में 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे.

पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होगा, उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई है. पांचवें चरण में 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे.

छठे चरण का चुनाव 25 मई को होगा, उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 6 मई है. छठे चरण में 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे.

सातवें चरण का चुनाव 1 जून को होगा, उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 14 मई होगी. सातवें चरण में 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे.

अपनी स्पीच के आखिरी हिस्से में सीईसी राजीव कुमार ने ईवीएम पर भी बात की. जो लोग ईवीएम में खामी निकालते हैं, उन पर कटाक्ष करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कुछ लाइनें सुनाईं.

अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं,
वफा खुद से नहीं होती खता ईवीएम की कहते हो
.

उन्होंने कहा, बाद में गोया जब परिणाम आ जाता है तो उस पर कायम भी नहीं रहते आप ही के पक्ष में रिजल्ट आ जाता है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

3 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.