देश

Farmers Protest : बात बनी या बिगड़ी, किसान और केंद्र के चौथे दौर की बातचीत में क्या-क्या हुआ?

Farmers Protest: अधूरे वादों की मांग को लेकर चल रहे ‘दिल्ली चलो’ मार्च के बीच केंद्र सरकार ने रविवार रात किसान संघों के नेताओं के साथ चौथे दौर की बातचीत की. चंडीगढ़ में बैठक के दौरान सरकार ने किसान नेताओं के सामने पांच साल की योजना समेत कुछ विचार रखे.

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि इसके बाद, किसानों ने मार्च पर रोक लगा दी है.

रविवार रात किसान नेता और केंद्र सरकार के बीच तकरीबन चार घंटे तक बैठक चली. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि चर्चा के दौरान एक “अभिनव” और “आउट-ऑफ-द-बॉक्स” विचार सामने आया और किसान नेता फैसला करेंगे.

केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच यह चौथी बैठक थी. वे इससे पहले 8, 12 और 15 फरवरी को मिले थे लेकिन बातचीत बेनतीजा रही थी.

केंद्र ने सरकारी एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दालें, मक्का और कपास की फसल खरीदने के लिए पांच साल की योजना का प्रस्ताव दिया है.

पीयूष गोयल के अनुसार, एनसीसीएफ (राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ) और एनएएफईडी (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ) जैसी सहकारी समितियां उन किसानों के साथ अनुबंध करेंगी जो ‘अरहर दाल’, ‘उड़द दाल’, ‘मसूर’ उगाते हैं. अगले पांच वर्षों के लिए दाल या मक्का की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि (खरीदी गई) मात्रा की कोई सीमा नहीं होगी और इसके लिए एक पोर्टल विकसित किया जाएगा. पीयूष गोयल ने कहा, “यह पंजाब की खेती को बचाएगा, भूजल स्तर में सुधार करेगा और भूमि को बंजर होने से बचाएगा जो पहले से ही तनाव में है.”

केंद्र ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि भारतीय कपास निगम (CCI) एक कानूनी समझौते के जरिए पांच साल तक किसानों से एमएसपी पर कपास खरीदेगा.

एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले किसानों और मजदूरों ने सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने वाले कानून, किसानों और मजदूरों की पूर्ण ऋण माफी के लिए 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन शुरू किया है.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.