देश

BJP Manifesto Release Today: UCC का वादा, वन नेशल वन इलेक्शन, समेत बीजेपी के संकल्प पत्र में विकास की 14 गारंटी

BJP Manifesto Release Today: 14 अप्रैल लोकसभा चुनाव के लिए बाजपा का घोषणा पत्र जिसको पार्टी ने संकल्प पत्र का नाम दिया है वो जारी हो गया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री सीतारमण मौजूद रहे.

भाजपा का ‘संकल्प पत्र’/घोषणापत्र जारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह बहुत पवित्र दिन है. देश के कई राज्य ‘नववर्ष’ मना रहे हैं…आज, नवरात्रि के छठे दिन हम मां से प्रार्थना करते हैं कात्यायनी. उनके दोनों हाथों में कमल है. यह संयोग बहुत बड़ा है, आज अंबेडकर जयंती भी है.” लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव घोषणापत्र – ‘संकल्प पत्र’ के जारी होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “पूरा देश बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ का इंतजार करता है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है, जैसा कि पिछले 10 वर्षों में हुआ था. भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को जमीन पर गारंटी के रूप में लागू किया है. यह ‘संकल्प पत्र’ विकसित भारत के सभी 4 मजबूत स्तंभों- युवा, महिला, गरीब और किसान को सशक्त बनाता है.”

पीएम मोदी ने कहा कि, हम देश में सुशासन, डिजिटल गवर्नेंस और डेटा गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे. हम ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे. वैसे ही बीजेपी समान नागरिक संहिता लागू करने को देश के लिए अहम मानती है. भाजपा देशहित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती. हमारे लिए दल से बड़ा देश है. नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है. BJP ने आर्टिकल 370 हटाया और हम CAA लेकर आए. Reform-Perform-Transform के मंत्र पर चलते हुए हम और तेजी से आगे बढ़ेंगे.

आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों का भी विस्तार करेगी। देश में वंदे भारत के 3 मॉडल चला करेंगे – स्लीपर, चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो उसी प्रकार से आधुनिक और विकसित भारत की दिशा में आज अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है और करीब पूर्ण होने की ओर है. अब भाजपा का संकल्प है कि आने वाले समय में उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में एक-एक बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट से हम आधुनिकता की तरफ जाने को गति देंगे. इसके लिए सर्वे का काम भी जल्द शुरू होगा.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.