देश

TMC Manifesto 2024: NRC- UCC रोकेंगे, खत्म करेंगे CAA, टीएमसी ने घोषणा पत्र जानिए क्या क्या?

TMC Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 17 अप्रैल बुधवरा को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस पत्र के नेतृत्व में पार्टी ने इसके तहत 10 शपथ ली है. इस घोषणा पत्र में दीदी ने कुछ वादे ऐसे किए है जिस पर सत्ता पक्ष का कहना है कि हमारी सरकार बनी तो हम इसे जरुर करेंगे. घोषणा पत्र में दीदी ने सीएए (CAA) को पलटने, NRC को रोकने और पूरे देश में UCC न लागू होने का वादा किया है. इसके साथ ही कहा कि अगर वह सत्ता में आई तो घर पर पांच किलों राशन भी दिया जाएगा और साथ में बीपीएल परिवारों को फ्री में 10 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे.

असम के सिलचर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “अगर हम जीतते हैं, तो हम राज्य में एनआरसी और सीएए लागू नहीं करेंगे…कितने लोगों को डिटेंशन कैंप में रखा जाएगा? इस चुनाव में भयानक होने वाला है. मैंने ऐसा काला और भ्रष्ट चुनाव पहले कभी नहीं देखा. दंगा उनकी (मोदी सरकार) एकमात्र गारंटी है. मुझे विश्वास नहीं है कि मोदी किसी के लिए कुछ करेंगे. सरकार मैं किसी भी धमकी से नहीं डरता.’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधान मुख्य सलाहकार डॉ. अमित मित्रा ने कहा क “एनआरसी को रोका जाएगा. यूसीसी को पूरे देश में लागू नहीं किया जाएगा. भाजपा लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर रही है. जब वे दिल्ली गए तो हमारा नेतृत्व था. हम इन सभी प्रमुख मुद्दों के खिलाफ लड़ेंगे.”

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

3 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.