देश

आपका ख़ून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? PM MODI पर राहुल का प्रहार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए पीएम मोदी से तीन सीधे सवाल पूछे और कहा कि वह सिर्फ कैमरों के सामने जोशीले भाषण देते हैं, लेकिन असल फैसलों में भारत के सम्मान से समझौता कर लेते हैं।

राहुल गांधी ने कहा: मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए।

सिर्फ इतना बताइए:

आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया?

ट्रंप (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति) के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी?

आपका ख़ून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है?”

उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी ने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया है।

दरअसल, राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया पीएम मोदी के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 22 मिनट में आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया। पीएम मोदी ने इसे ऑपरेशन सिंदूर बताया और कहा कि जब बहनों के सिंदूर पर हमला होता है, तो देश दुश्मनों को जवाब देना जानता है।

लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस का आरोप है कि एक तरफ पीएम मोदी पाकिस्तान पर सख्त दिखते हैं, दूसरी ओर उनके कार्यकाल में पाकिस्तान के साथ सीजफायर समझौता किया गया और अमेरिका के दबाव में भारत ने चुप्पी साध ली।

कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि अगर पीएम मोदी इतने सख्त हैं, तो डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का खंडन क्यों नहीं किया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति समझौता करवाया था।

कुल मिलाकर, राहुल गांधी का कहना है कि मोदी सरकार ने दिखावे के लिए सख्त रुख अपनाया, लेकिन असली फैसलों में भारत के सम्मान और सुरक्षा से समझौता किया।

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

13 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.