देश

Sonia Gandhi in Rajya Sabha : सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से भरा पर्चा, रायबरेली से अब कौन?

Sonia Gandhi in Rajya Sabha : रायबरेली, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया. रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की सांसद सोनिया गांधी के इस फैसले से यह माना जा रहा है कि अब वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी.

2004 से अबतक 5 बार रायबरेली से चुनाव जीत चुकी हैं सोनिया

वर्ष 2004 से 2019 तक सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार जीत चुकी हैं. वर्ष 1999 में वह पहली बार अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं और जीतीं. इसके बार यह सीट उन्होंने राहुल गांधी के लिए छोड़ दी. सोनिया ने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद लंबे समय तक रायबरेली से चुनाव लड़ा और जीता. हालांकि 2019 के बाद यहां उनका आना जाना कम हो गया,  तभी से यह कयास लगाया जाने लगा था कि उनका यह अंतिम चुनाव होगा, जिसका संकेत उन्होंने अपनी कई सार्वजनिक सभाओं में दिया था.


प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट गांधी परिवार के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है. प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रियता से इस बात की अटकलें लगने लगी हैं कि वह इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी. रायबरेली सीट से पहली बार वर्ष 1952 के चुनाव में सोनिया गांधी के ससुर फ़िरोज गांधी ने चुनाव लड़ा और जीता. वह 1952 और 1957 में यहां से जीते. सोनिया की सास इंदिरा गांधी ने इसे मजबूती दी और यहां से 1967, 1971 और 1980 में विजयी रहीं. रायबरेली में गांधी परिवार से चुनाव लड़ने और जीतने का सिलसिला आगे भी चलता रहा. वर्ष 1980 एवं 1984 में अरुण नेहरू ने चुनाव जीता. गांधी परिवार की ही शीला कौल 1989 एवं 1991 में रायबरेली से सांसद रहीं. वर्ष 1999 में कैप्टन सतीश शर्मा यहां से सांसद बने. सतीश शर्मा को गांधी परिवार का सबसे विश्वास पात्र माना जाता था.

1977, 1996 और 1998 में कांग्रेस को लगा था झटका

हालांकि रायबरेली में गांधी परिवार को कई झटके भी लगे. वर्ष 1977 के चुनाव में यहां से जनता पार्टी के राजनारायण जीते और 1996 एवं 1998 के चुनाव में यहां से भाजपा उम्मीदवार विजयी रहा. बावजूद इसके यह सीट गांधी परिवार के लिए सबसे अहम रही है. वर्ष 2024 में प्रियंका गांधी के चुनावी राजनीति की शुरुआत भी यहीं से करने की तैयारी है।

बता दें कि सोनिया गांधी पहली बार 1999 में अमेठी क्षेत्र से सांसद चुनी गईं. इसके बाद वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में वह रायबरेली सीट से जीतीं. मई 2006 में लाभ के पद को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद उपचुनाव के जरिए वह दोबारा सांसद चुनी गईं. इसके बाद 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में सोनिया ने रायबरेली सीट से जीत हासिल की।

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.