Sam Pitroda
Sam Pitroda: लोकसभा चुनाव के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का बयान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. जिस पर विवाद शुरू हो गया है. सैम पित्रोदा ने अपने इस बयान में भारत की विविधतापूर्व संस्कृति की बातें तो कही है लेकिन इस विविधता की तुलना दूसरे देशों से की है. उन्होंने कहा कि भारत ऐसा विविधतापूर्ण देश हैं जहा पूरब में चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में अरब जैसे लोग दिखते हैं उत्तर में गोरे जैसे लोग दिखते है और दक्षिण में अफ्रीका जैसे दिखते हैं. यह विविधता भारत की पहचान है हर कोई इमें विश्वास करता है.
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की “पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं…” टिप्पणी पर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा कि “यह इस देश की सुंदरता है. विभिन्न समुदायों, धर्मों के लोग और यहां अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियां रहती हैं. मुझे लगता है कि यही इसकी खूबसूरती है, हम मिलकर भारत का निर्माण करते हैं. भाजपा का काम है उल्टा लेना.”
सैम पित्रोदा के “पीपल इन ईस्ट” पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा कि, “…सैम पित्रोदा द्वारा पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए तैयार की गई उपमाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह से अलग करती है.” चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं…”
भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विवादास्पद बयान “पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं…” टिप्पणी पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि “आज सैम पित्रोदा, जिनके लिए राहुल गांधी हैं शिष्य ने भारत, उसकी संस्कृति, भारत की पहचान और यहां के लोगों की पहचान पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है. ऐसा लगता है कि यह विषय केवल चुनाव या राजनीति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारत के अस्तित्व पर ही सवाल उठा रहे हैं देश की पहचान.”
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…
जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…
झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…
This website uses cookies.