देश

Arvinder Singh Lovely Resignation : दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, क्या बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

Arvinder Singh Lovely Resignation : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी के दिल्ली प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे के लिए दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया है.

अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में क्या कहा?

लवली ने अपने इस्तीफे में कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई आम आदमी पार्टी के साथ पार्टी के गठबंधन के खिलाफ है. उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की पार्टी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद अस्तित्व में आई है.

लवली ने कहा है कि जिस आम आदमी पार्टी के कई मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है, पार्टी ने उसी के साथ गठबंधन कर लिया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था. वो अब पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा नहीं कर सकते, इसलिए उन्हें अब दिल्ली यूनिट का चीफ बने रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है.

लवली का कहना है कि कांग्रेस ने एक ऐसी पार्टी से गठबंधन का निर्णय लिया है, जिसके सरकार के आधे से अधिक मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल बंद हैं.

कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रमुख का पद छोड़ने के कुछ घंटों बाद, अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी कथित भविष्य की योजनाओं पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके इस्तीफे को लोकसभा टिकटों पर असंतोष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. दिग्गज नेता ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कभी भी आम आदमी पार्टी (आप) को “क्लीन चिट” या स्कूलों और अस्पतालों के निर्माण का श्रेय नहीं दिया.

उन्होंने कहा, “सिद्धांतों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महसूस किए गए दर्द का उल्लेख करते हुए, मैंने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है. मैं मुझसे मिलने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं.”

उन्होंने आप नेता सौरभ भारद्वाज के उस दावे का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने कहा, “मैं सौरभ भारद्वाज को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं. मुझे लगता है कि वह अन्य पार्टियों की ओर से फैसले लेते हैं. मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि मैंने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है.”

2023 में पार्टी के दिल्ली प्रमुख बने अरविंदर सिंह लवली ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है. इन आरोपों के बीच कि वह दिल्ली से भारतीय जानता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार बन सकते हैं, उन्होंने कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहे हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.