Ladakh Tank Accident
Ladakh Tank Accident : 29 जून शनिवार को लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ बड़ा हादसा हुआ। लद्दाख में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान एक टैंक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच भारतीय जवान शहीद हो गए। इस हादसे पर राहुल गांधी, प्रियंका गाधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताया है।
एक्स पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, “लद्दाख में नदी पार करने के सैन्य अभ्यास के दौरान हुई दुर्घटना में पांच भारतीय सैन्यकर्मियों की शहादत की खबर बेहद दुखद है। सभी शहीद सैनिकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने कहा, “हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। देश उनके समर्पण, सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।”
इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह दुर्घटना और जानमाल के नुकसान की खबर से बेहद दुखद है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “लद्दाख में नदी पार करते समय एक JCO सहित भारतीय सेना के 5 बहादुरों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। इस दर्दनाक त्रासदी का शिकार हुए सेना के जवानों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में राष्ट्र हमारे बहादुर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा को सलाम करने के लिए एक साथ खड़ा है।”
अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने भी इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की “यह जानकर बहुत दुख हुआ कि लद्दाख के न्योमा-चुसुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास अचानक आई बाढ़ में पांच सैनिकों सहित एक टी-72 टैंक बह गया। हमारे बहादुर सैनिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।”
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.