देश

PM Modi Varanasi visit : 9 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वाराणसी दौरा, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

PM Modi Varanasi visit : वाराणसी, पीएम मोदी यूपी के आजमगढ़ जाने के पहले 9 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे. पीएम मोदी के दौरे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और भाजपा संगठन तैयारियों में जुट गया है. प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में विभिन्न कार्यक्रमों और जनसभाओं में भाग लेने के बाद रात में वाराणसी पहुंचेंगे. बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच बरेका गेस्टहाउस में पहुंचेंगे.

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री बरेका में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन पूर्वाह्न दस बजे बरेका हेलिपैड से आजमगढ़ रवाना होंगे. आजमगढ़ में नवनिर्मित मंदुरी एयरपोर्ट समेत देश के 10 हवाईअड्डों का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर जनपद में अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे. प्रधानमंत्री आजमगढ़ से बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे और यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे.



लोकसभा चुनाव के घोषणा के पूर्व प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी में रात्रि प्रवास भाजपा संगठन के नजरिए से बेहद अहम है. वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद वे वाराणसी आ रहे हैं. शहर में आ रहे प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी में भाजपा जुट गई है. माना जा रहा है कि बरेका में रात्रि प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री पार्टी संगठन के प्रदेश,  क्षेत्र,  जिला और महानगर इकाई के साथ ही पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर तैयारियों की फीडबैक ले सकते हैं और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाएंगे.



गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके पहले 22 फरवरी की रात वाराणसी आए थे. उन्होंने बरेका में रात्रि विश्राम किया था और अगले दिन 23 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था. एक पखवाड़े के अंदर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा काशी क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

3 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.