देश

PM Modi Vikas Bharat Sankalp Yatra: हम सत्ता भाव से नहीं, सेवा भाव से काम करने वाले- PM मोदी

PM Modi Vikas Bharat Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वर्चुअली बातचीत की. पीएम ने जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के लिए एक कार्यक्रम की शुरूआत की. कार्यक्रम के शुरूआत में पीएम मोदी ने महिला किसान ड्रोन केंद्र का भी शुभारंभ किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब तक 12,000 से अधिक पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच चुकी है. लगभग-लगभग 30 लाख लोग उसका लाभ उठा चुके हैं और साथ साथ जुड़े हैं, बातचीत की है, सवाल पूछे हैं, अपने नाम लिखवाए हैं और जिन-जिन चीजों की जरूरत है उसका फॉर्म भर दिया है. सबसे बड़ी बात कि माताएं-बहनें बहुत बड़ी संख्या में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंच रही हैं.”

जरूरी खबरें… COP 28 Summit: विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने PM मोदी के दो दिवसीय दुबंई दौरे का बताया पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपको ये जानकर पीड़ा होगी कि भारत की आधे से अधिक आबादी सरकारों से निराश हो गई थी. बैंक में खाता तक नहीं खुलता था. उसकी तो उम्मीदें ही खत्म हो गईं थीं. जो लोग हिम्मत जुटाकर, कुछ सिफारिश लगाकर स्थानीय सरकारी कार्यालय तक पहुंच जाते थे और थोड़ा बहुत आरती प्रसाद भी कर लेते थे, तब जाकर कुछ रिश्वत देने के बाद उनका काम हो पाता था.

आगे उन्होंने कहा कि, “सरकारें भी हर काम में अपनी राजनीति देखती थीं. चुनाव नज़र आता था, वोट बैंक नज़र आता था और वोटबैंक की ही राजनीति करते थे. जिस क्षेत्र में उन्हें थोड़े बहुत वोट मिलते थे वहीं थोड़ा ध्यान दिया जाता था और इसलिए भारतवासियों को ऐसी माई-बाप सरकारों की घोषणाओं पर भरोसा कम ही हो पाता था.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “विकसित भारत का संकल्प सिर्फ मोदी का या किसी सरकार का नहीं है. ये सबका साथ लेकर सबके सपनों को साकार करने का संकल्प है. ये आपके संकल्प भी पूरे करना चाहता है. ये आपकी इच्छाएं भी पूरी हों ऐसा वातावरण बनाना चाहता है. विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक सरकार की योजनाएं और सुविधाएं लेकर जा रही है जो अब तक इनसे छूटे हुए हैं. उनको जानकारी ही नहीं है और जानकारी है भी तो योजना तक कैसे जाना है ये पता ही नहीं है.”

Ravi Mishra

Recent Posts

Rewa News: सड़क पर धान रोपकर कजली गीत गाने लगीं महिलाएं, अतरैला बाजार में जर्जर रोड के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें VIDEO

रीवा के अतरैला बाजार में जर्जर सड़क और बारिश के पानी से परेशान ग्रामीणों ने…

3 days ago

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 weeks ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

2 weeks ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

2 weeks ago

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…

2 weeks ago

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…

2 weeks ago

This website uses cookies.