देश

PM Modi UAE Visit: ‘जिस जमीन पर लकीर खींच देंगे, वो दे दूंगा’, PM मोदी ने सुनाया किस्सा

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 13 फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात की अपनी आधिकारिक यात्रा पर हैं. पीएम मोदी ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की.

अबू धामी में पीएम मोदी ने कहा कि, आज अबू धाबी में आप लोगों ने नया इतिहास रच दिया है. आप लोग यूईए के कोने-कोने से आए और भारत के भी अलग-अलग राज्यों से आए हैं, लेकिन सबके दिल जुड़े हुए हैं. इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर धड़कन कह रही है- भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद, हर सांस कह रही है- भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद, हर आवाज कह रही है- भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद.

पीएम मोदी ने कहा कि, “मैं आज अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं. समंदर पार जिस देश की मिट्टी में आपने जन्म लिया है, मैं उस मिट्टी की खुशबू आपके लिए लेकर आया हूं. मैं संदेश लेकर आया हूं आपके 140 करोड़ भारतीय भाई-बहनों को ये संदेश है कि भारत को आप पर गर्व है. आप देश के गौरव हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज इस शानदार आयोजन के लिए मैं शेख मोहम्मद बिन जायद जी का भी आभार व्यक्त करता हूं. गर्मजोशी भरा ये समारोह… उनके सहयोग के बिना संभव नहीं था. मेरे प्रति उनका अपनत्व मेरी बहुत बड़ी पूंजी है. यह मेरे लिए सम्मान की बात थी जब यूएई ने मुझे अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- द ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया. हालाँकि, मेरा मानना ​​है कि यह सम्मान सिर्फ मुझसे कहीं आगे तक फैला हुआ है। यह 140 करोड़ भारतीयों और संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले हजारों भारतीयों का है.”

आगे उन्होंने कहा कि, “जब साल 2015 में उनके सामने आप सब की ओर से यहां अबू धाबी में मंदिर का प्रस्ताव रखा तो वो तुरंत एक पल भी गंवाए बिना उन्होंने हां कर दिया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि जिस जमीन पर लकीर खींच लेंगे… मैं दे दूंगा. अब अबू धाबी में इस भव्य-दिव्य मंदिर के लोकार्पण का समय आ गया है. भारत और यूएई वक्त की कलम से दुनिया की किताब पर एक बेहतर भाग्य का हिसाब लिख रहे हैं. भारत और यूएई की दोस्ती हमारी साझा दौलत है। हकीकत में हम अच्छे भविष्य की बेहतरीन शुरुआत कर रहे हैं.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.