देश

RBI के 90 साल पूरे होने बोले PM मोदी- तैयार रहिए, शपथ लेने के अलगे दिन से आपके पास झमाझम होगा काम

RBI 90 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 1 अप्रैल को मुबंई में भारतीय रिजर्व बैंक के 90 साल पूरे होने के मौके पर संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत के बैंकिक सिस्टम और इकोनॉमी में अहम भूमिका निभाई है. आज ही देश के सबसे बड़े केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक को 90 वर्ष पूरे हो गए हैं और नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत भी हुई है. आरबीआई के 90 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास भी मौजूद रहे और इन सब ने आरबीआई की भूमिका पर विस्तार से बात की.

पीएम मोदी ने कहा कि “आज आरबीआई एक ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंच गया है. इसने अपने 90 साल पूरे कर लिए हैं. एक संस्था के रूप में, आरबीआई ने स्वतंत्रता-पूर्व और स्वतंत्रता-पश्चात दोनों समय देखे हैं. आज आरबीआई अपनी व्यावसायिकता और प्रतिबद्धता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. मैं आरबीआई के 90 वर्ष पूरे होने पर आप सभी को बधाई देता हूं. आज भारत का रिजर्व बैंक एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंचा है। आरबीआई ने अपने 90 साल पूरे किए हैं. एक संस्थान के रूप में आरबीआई आजादी के पहले और आजादी के बाद का गवाह ​है. आज पूरी दुनिया में आरबीआई की पहचान उसके professionalism और commitment की वजह से बनी है. मैं आप सभी को आरबीआई की स्थापना के 90 साल पूरे होने की बधाई देता हूं.”

आगे उन्होंने कहा कि “आरबीआई से जुड़े लोग बहुत भाग्यशाली लोग हैं. आज वे जो नीतियां बनाते हैं, वे आरबीआई के अगले दशक के लिए रास्ता तय करेंगी. यह वह दशक है जो आरबीआई की शताब्दी का कारण बनेगा. यह दशक विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए भी महत्व रखता है. इस समय जो लोग आरबीआई से जुड़े हैं, उन्हें मैं बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं. आज आप जो नीतियां बनाएंगे, जो काम करेंगे उनसे आरबीआई के अगले दशक की दिशा तय होगी. ये दशक इस संस्थान को उसके शताब्दी वर्ष तक ले जाने वाला दशक है और ये दशक विकसित भारत की संकल्प यात्रा के लिए भी उतना ही अहम ​है. मैं जब 2014 में रिजर्व बैंक के ‘अस्सी-वें’ वर्ष के कार्यक्रम में आया था, तब हालात एकदम अलग थे. भारत का पूरा बैंकिंग सेक्टर समस्याओं और चुनौतियों से जूझ रहा था. NPA को लेकर भारत के बैंकिंग सिस्टम की stability और उसके भविष्य को लेकर हर कोई आशंका से भरा हुआ था.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.