देश

PM Modi in Kaziranga : पीएम मोदी ने काजीरंगा में हाथी और जीप सफारी का लुत्फ उठाया, अरुणाचल प्रदेश हुए रवाना

PM Modi in Kaziranga : काजीरंगा,  असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी एवं जीप सफारी का लुत्फ उठाया. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के कंहरा वनांचल में जीप सफारी एवं हाथी सफारी के जरिए उद्यान के प्रकृति के मनोरम दृश्यों का दीदार किया. पीएम मोदी ने सुबह 5.45 बजे काजीरंगा में प्रवेश किया. सुबह 7.10 बजे तक काजीरंगा में जीप सफारी एवं हाथी की सफारी के जरिए प्रकृति के मनोरम दृश्यों को देखा. इसी के साथ काजीरंगा में नया इतिहास बना.

देश के किसी प्रधानमंत्री की पहली काजीरंगा यात्रा

यह देश के किसी प्रधानमंत्री की पहली काजीरंगा यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह काजीरंगा की प्राकृतिक सुंदरता में घुल-मिल गए. प्रधानमंत्री मोदी सुबह असम पुलिस गेस्ट हाउस से काजीरंगा के मिहिमुख के लिए रवाना हुए. उन्होंने प्रद्युम्न नामक हाथी की पीठ पर सवार होकर काजीरंगा का दौरा किया. काजीरंगा का सबसे प्रमुख हाथी प्रद्युम्न है.


असम के बाद पीएम मोदी अरुणाचल के लिए रवाना


उल्लेखनीय है कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी काजीरंगा में प्रद्युम्न की पीठ पर सवार होकर उद्यान का दौरा किया था. काजीरंगा से प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए. प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश में बहुप्रतीक्षित सुरंग सड़क सेलापास का उद्घाटन करेंगे. साथ ही अरुणाचल प्रदेश से ही छह राज्यों के लिए 55,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. अरुणाचल के बाद प्रधानमंत्री मोदी पुनः असम के जोरहाट जिलांतर्गत टियक पहुंचेंगे, जहां पर वीर लाचित की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए पांच लाख से अधिक घरों की चाभी लोगों को सौंपेंगे. साथ ही अन्य कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.