देश

Mukhtar Ansari Death : गाजीपुर में पिता और मां के बगल में दफन होगा मुख्तार

Mukhtar Ansari Death: आख़िर मिट्टी में मिल जाना है….माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कई कारनामों के अध्याय खत्म हो गए. अंत में मुख्तार को भी दफन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. उसने अपने जीवन में भले ही बहुत सारे अवैध कब्जे और निर्माण किए हों, लेकिन अंत में उसे सिर्फ कुछ गज जमीन की ही जरूरत पड़ी. मुख्तार को दफन करने के लिए कब्र लगभग 7 फीट लंबी और 7 फीट चौड़ी बनाई जा रही है. जिसमें लगभग साढ़े तीन फीट गहराई होगी.

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पैतृक कस्बा मुहम्मदाबाद में सन्नाटा पसरा हुआ है. शोक में शुक्रवार को कस्बे में दुकानें व बाजार बंद रहीं. मुख्तार अंसारी का शव शाम 7 बजे तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.मुख्तार अंसारी के परिवार की कब्रिस्तान काली बाग में कब्र की खोदाई की जा रही है. मुख्‍तार की कब्र अपने पिता और मां के समीप होगी.

शाम 7 बजे तक शव पहुंचने की संभावना

तकरीबन 425 किमी से अधिक बांदा की दूरी होने के कारण शव शाम 7 बजे के आस-पास पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. सुबह डीएम आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह फाटक पर पहुंचे. पुलिस ने वाहनों को रोकने के लिए तहसील, केसरी मोड़, पावर हाउस रोड, फाटक के बगल में अंसारी स्कूल मार्ग पर बैरियर लगा दिया है. कस्बे में चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

1 hour ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.