देश

PM Modi Meerut Rally: चुनाव से पहले तीसरे कार्यकाल में जुटी मोदी सरकार, जानिए पीएम मोदी की मेरठ रैली की बड़ी बातें

PM Modi Meerut Rally: रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मेगा रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है. हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं. पहले 100 दिनों में हमें कौन-कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है. उन्होंने कहा, ”बीते 10 साल में आपने सिर्फ विकास का ट्रेलर देखा है, अब हमें देश को बहुत आगे ले जाना है.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है. 2024 का चुनाव विकसित भारत के लिए है. 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा.” पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश द्वारा हासिल की गई प्रगति पर प्रकाश डाला और कहा कि ‘भारत का समय आ गया है, भारत ने शुरुआत कर दी है.’

उन्होंने कहा, “आज भारत में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है. आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में अभूतपूर्व निवेश कर रहा है. आज हर क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं. आज देश में नारी शक्ति नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है.” आज भारत की साख नई ऊंचाइयों पर है, पूरी दुनिया भारत को आश्चर्य की नजर से देख रही है.” उन्होंने आगे कहा कि गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार द्वारा कई पहल की गई हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा,”गरीबी के काले दिनों से लड़कर मोदी आज यहां तक पहुंचे हैं और यही कारण है कि मोदी हर गरीब के दुख, दर्द और पीड़ा को समझते हैं. इसलिए मैंने गरीबों की हर चिंता को दूर करने के लिए योजनाएं बनाईं. हमने न केवल गरीबों को सशक्त बनाया है. हमने उन्हें उनका आत्म-सम्मान भी दिया है.”

‘नारी शक्ति’ पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”हमने अपनी महिलाओं को उद्यमी बनाया. वे अपना कारोबार चला रही हैं. 10 करोड़ महिलाएं अब स्वयं सहायता समूहों का हिस्सा हैं. ये मोदी का सपना था और ये मोदी की गारंटी है कि 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं. यह मोदी की गारंटी है.” उन्होंने गरीबी को पूरी तरह से खत्म करने पर भी जोर दिया क्योंकि देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, “मैं आप सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि जब भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, तब भारत की गरीबी दर बढ़ रही थी. जब भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया, तो 25 करोड़ से अधिक लोग सफलतापूर्वक गरीबी से बाहर आ गए. मैं आपको गारंटी देता हूं, जब हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे, न केवल गरीबी दूर होगी, बल्कि एक ‘नया मध्यम वर्ग’ भारत के विकास को बढ़ावा देगा.”

पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन, इंडिया ब्लॉक की भी आलोचना करते हुए कहा, “हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू की. उन्होंने यह सोचकर INDI ब्लॉक का गठन किया कि मोदी को हार का डर महसूस होने लगेगा. लेकिन भारत मेरा परिवार है, और मुझे डरने की कोई बात नहीं है.” उन्होंने कहा, “अब जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वे सलाखों के पीछे हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में भी राहत नहीं मिलती है.”

Sagar Dwivedi

Recent Posts

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

23 hours ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

INDIA vs NAMIBIA : भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

INDIA vs NAMIBIA : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को टीम इंडिया ने शानदार…

7 days ago

This website uses cookies.