खेल

IPL 2024 GT vs SRH: गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, मिलर और सुदर्शन चमके

IPL 2024 GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 12वां मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात ने शेष पांच गेंद बाकी रहते मैंच को आसानी से जीत लिया है.

गुजरात टाइटंस के लिए इम्पैक्ट प्लेयर साई सुदर्शन ने सबसे अधिक 36 गेंदों पर 45 रन जोड़े, जिसमें 4 चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं डेविड मिलर 27 गेंद में 4 चौके और 2 सिक्स की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, विजय शंकर 11 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में तीन मैचों में दो जीत और चार अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है.

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने 29-29 रन बनाए. वहीं विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 24 और शाहबाज अहमद 22 रन का योगदान दिया. मोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के तरफ से तीन विकेट हासिल किए. वहीं नूर अहमद, अजमतुल्लाह उमरजाई, राशिद खान और उमेश यादव को 1-1 सफलता मिली.

वहीं, हैदराबाद की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. हैदराबाद का अगला मैच पांच अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से है. वहीं, गुजरात की टीम चार अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.