देश

Lok Sabha Elections 2024 : ‘मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए हुआ कुर्बान…’, प्रियंका गांधी का PM Modi पर पटलवार

Lok Sabha Elections 2024: मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी है, लोगों के सामने नाटक करते हैं और सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाकर, बैंक खाते जब्त करके और दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डालकर उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.

चुनावी समर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपत्ति बांट देने वाले बयान को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियका गांधी वाड्रा ने उन्हें घेरा है. उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार में क्या कभी किसी ने आपका मंगलसूत्र छीना है? जब देश में जंग हुई थी तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था और मेरी मां सोनिया गांधी का मंगलसूत्र (राजीव गांधी) इस देश को कुर्बान हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) वाले महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझते हैं. अगर पीएम नरेंद्र मोदी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बात नहीं करते.

“देश का सबसे बड़ा नेता अपना रसूख, अपना गौरव और अपनी प्रसिद्धि दिखाने के लिए बाहर जाता है लेकिन सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलता है.” चुनावी बांड योजना के बारे में बोलते हुए, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जिन कंपनियों पर छापे मारे गए, उन्होंने बीजेपी को चंदा दिया और फिर उनके खिलाफ मामले बंद कर दिए गए.

कर्नाटक की 28 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. मतदान 26 अप्रैल और 7 मई को होंगे. वोटों की गिनती 4 जून को होगी. 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने दम पर 28 में से 25 सीटें जीतीं.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.