अमित शाह ने अहमदाबाद में किया मेगा रोड शो
Lok Sabha elections : लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत को लगा रहीं हैं. पूरे देश में चारों तरफ चुनाव प्रचार का ही शोर सुनाई दे रहा है. हालांकि 102 लोकसभा सीटों में बुधवार 17 अप्रैल शाम से चुनाव प्रचार थम गया है. वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अहमदाबाद के साणंद में एक मेगा रोड शो किया.
इस रोड शो के दौरान गृह मंत्री अमित शाह खुली छत वाले वाहन के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग और पार्टी कार्यकर्ता चल रहे थे. शाह को भाजपा नेता की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का अभिवादन करते देखा गया. रोड शो में ”जय श्री राम” और ”भारत माता की जय” के नारे भी लगाये गये. बता दें कि रोड शो एपीएमसी सर्कल से शुरू हुआ और नलसरोवर चौक पर समाप्त हुआ.
अमित शाह शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. कांग्रेस ने गांधीनगर सीट से सोनल पटेल को अमित शाह के खिलाफ खड़ा किया है, जो यहां से लगातार दूसरी बार जीतना चाह रहे हैं. गुजरात की सभी 26 सीटों पर 7 मई को एक ही चरण में मतदान होगा. भाजपा के लिए प्रमुख सीटों में से एक अहमदाबाद पश्चिम है.
अहमदाबाद पश्चिम का प्रतिनिधित्व वर्तमान में भाजपा नेता किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी कर रहे हैं. यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया. इस निर्वाचन क्षेत्र में पहला चुनाव 2009 में हुआ था. इस बार भाजपा ने अहमदाबाद पश्चिम संसदीय सीट के लिए दिनेश मकवाना को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है, जबकि भरत मकवाना कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव लड़ेंगे. 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे, वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
रीवा के अतरैला बाजार में जर्जर सड़क और बारिश के पानी से परेशान ग्रामीणों ने…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…
जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…
झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…
This website uses cookies.