देश

Lok sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग

Lok sabha Election 2024: देश में सोमवार यानी 13 मई को चौथे चरण का चुनाव हुआ. 19 अप्रैल से शुरु हुए चुनाव के पर्व को लेकर अब तक तीन चरणों का चुनाव सपन्न हो चुका है. वहीं पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ तो वहीं दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ था. अब चौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान सम्पन्न हुआ.

अब देखना यह होगा जिसमें कई दिग्गद नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है. सोमवार को सुचारू संचालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे हुआ.

देश के 10 राज्यों में चौथे चरण के लिए मतदान जारी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग हुई है. राज्यों में कितने फीसदी वोटिंग हुई, इसके भी आंकड़े सामने आ चुके हैं.

राज्यों में 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

आंध्र प्रदेश 68.09 फीसदी
बिहार 54.14 फीसदी
जम्मू एवं कश्मीर35.75 प्रतिशत
झारखंड 63.14 प्रतिशत
मध्य प्रदेश 68.01 फीसदी
महाराष्ट्र 52.49 फीसदी
ओडिशा 62.96 प्रतिशत
तेलंगाना61.16 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश 56.35 फीसदी
पश्चिम बंगाल75.66 फीसदी

जिसमें 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 96 संसदीय सीटों पर कब्जा है. लोकसभा चुनाव के साथ- साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटें और ओडिशा विधानसभा की 28 सीटों पर मतदान होगी. लोकसभी की 96 सीटों पर 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने 8.73 करोड़ महिलाएं सहित कुल 17.70 करोड़ से अधिक मतदाताओं की सुविधा के लिए 1.92 लाख मतदान केंद्र पर 19 लाख से अधिक चुनाव अधिकारियों की तैनाती है.

इन सीटों पर होगा चुनाव

Ravi Mishra

Recent Posts

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 days ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

1 week ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

1 week ago

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 week ago

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…

1 week ago

ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…

1 week ago

This website uses cookies.