देश

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी सूची, 72 उम्मीदवारों में अनुराग, पीयूष समेत कई मंत्री

Lok Sabha Election 2024 : आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट आज जारी कर दी है. इस सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं. इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की 7, हरियाणा की 6, हिमाचल प्रदेश की 2, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की 5, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की 6, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं.

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं. का एलान किया गया है. इसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सात कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं. 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है. वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे. इस दूसरी लिस्ट में 14 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा गया है.

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी शामिल है वै मुंबई नॉर्थ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो वही केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव लड़ेंगे तो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से मैदान में हैं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव मैदान में उतरेंगे. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव मैदान में हैं. इन सबके अलावा बीजेपी नेता अनिल बलूनी उत्तराखंड के गढ़वाल से, सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंटो कटारिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को टिकट दिया गया है.

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने दो मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया था कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं. पीएम मोदी के वाराणसी और गृह मंत्री अमित शाह के गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया गया. 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में शामिल थे. 

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

Rewa News: सड़क पर धान रोपकर कजली गीत गाने लगीं महिलाएं, अतरैला बाजार में जर्जर रोड के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें VIDEO

रीवा के अतरैला बाजार में जर्जर सड़क और बारिश के पानी से परेशान ग्रामीणों ने…

3 days ago

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 weeks ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

2 weeks ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

2 weeks ago

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…

2 weeks ago

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…

2 weeks ago

This website uses cookies.