Telangana Assembly Election 2023:
Telangana Assembly Election 2023: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भाजपा (भारतीय जानता पार्टी) से गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन हमने ये होने नहीं दिया.
पीएम मोदी ने तेलंगाना के महबूबाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”केसीआर को बीजेपी की बढ़ती हुई ताकत का एहसास बहुत पहले हो गया था. लबें समय से केसीआ इस प्रयास में थे कि किसी तरह बीजेपी से दोस्ती कर लें. जब वो एक बार दिल्ली आए थे तो मुझसे मिलकर भी केसीआर ने ये ही निवेदन किया था, लेकिन बीजेपी तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलाफ कोई भी काम नहीं कर सकती.” उन्होंने ऐसा दावा पहले भी कई बार किया है.
उन्होंने आगे कहा कि जब से बीजेपी ने केसीआर को मना किया है तब से भारत राष्ट्र समिति (BRS) बौखलाई हुई है और मुझे गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही. हमारी पार्टी तेलंगाना को बीआरएस के चंगुल से छुड़ाने की अपनी जिम्मेदारी समझती है.
बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है और परिणाम 3 दिसंबर को आएगा.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.