देश

Parliament Session 2024 : देश में पहली बार स्पीकर के लिए होगा चुनाव, विपक्ष ने बिरला के खिलाफ के सुरेश को उतारा

Parliament Session 2024 : भारत में पहली बार लोकसभा स्पीकर के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। NDA की तरफ से ओम बिरला स्पीकर प्रत्याशी होंगे तो वहीं INDIA ब्लॉक की तरफ से के सुरेश को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों ही नेता अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। कल संसद में नए स्पीकर को लेकर चुनाव होगा। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का 25 जून यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। वहीं आज लोकसभा में राहुल गांधी, अखिलेश यादव जैसे 281 सांसदों ने शपथ लेंगे।

बता दें कि यह पहली बार होगा जब निचले सदन के स्पीकर के लिए चुनाव होंगे। आजादी के बाद से लोकसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति से होता रहा है। इस पद के लिए चुनाव 26 जून को होंगे।

राहुल गांधी ने कहा, “आज अखबार में लिखा है कि पीएम मोदी ने कहा है कि विपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिए। राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया और उन्होंने उनसे स्पीकर को समर्थन देने को कहा। पूरे विपक्ष ने कहा कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे, लेकिन परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे को वापस बुलाएंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है। पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है।”

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा। 27 जून को राष्ट्रपति मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। 543 सदस्यीय लोकसभा में एनडीए के पास 293 सांसद हैं, जबकि विपक्षी दल इंडिया के पास 234 सांसद हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.