Iraq Military Base Attack
Iraq Military Base Attack: इराक की पॉपुलर मोबलाइजेशन फोर्स ने कहा है कि 19 अप्रैल शुक्रवार को इसके कॉल्सो मिलिट्री बेस के कमांड पोस्ट पर जबरदस्त धमाका हुआ है. यह धमाका बगदाद से कॉल्सों मिलिट्री बेस 50 किलोमीटर दूर है. सुरक्षा के द्वारा सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि वजह एयरस्ट्राइक है. इस हमले में एक पीएमएफ फाइटर की मौत हुई है, जबकि छह जवान घायल हुए हैं, जिन्हें हिल्ला शहर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएमएफ के एक बयान में कहा गया कि धमाके की वजह से बेस पर मौजूद चीजों को नुकसान हुआ है. कुछ लोग घायल भी हुए है. इसने आगे कहा कि एक टीम मामले की जांच कर रही है. सुरक्षा के सूत्रों का कहना है कि अभी पता नहीं चल पाया है कि एयरस्ट्राइक के पीछे किसका हाथ है. अमेरिका के एक अधिकारी का कहना है कि इराक में किसी भी तरह की अमेरिकी सैन्य गतिविधि नहीं की गई है.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.