Pm Modi Road Sho
Lok Sabha polls: लोकसभा चुनाव के लिए BJP का ‘साउथ मिशन’ जारी, PM Modi ने पलक्कड़ में किया रोड शोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान के तहत मंगलवार को केरल के पलक्कड़ में एक रोड शो किया. इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक एकत्र हुए. पलक्कड़, मलप्पुरम और पोन्नानी लोकसभा क्षेत्रों के एनडीए उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया गया.
रोड शो शहर के कोट्टा मैदान अंजुविलक्कू से हेड पोस्ट ऑफिस रोड तक एक किलोमीटर लंबे रास्ते पर आयोजित किया गया था. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन, भाजपा के प्रदेश महासचिव सी कृष्णकुमार, जो पलक्कड़ से भाजपा के उम्मीदवार भी हैं और केरल महिला मोर्चा की अध्यक्ष निवेदिदा रोड शो के दौरान पीएम मोदी के साथ थीं. सी कृष्णकुमार लगातार दूसरी बार पलक्कड़ से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.
एक सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री का केरल में यह दूसरा कार्यक्रम है और यह रैली एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में होगी. यह इस वर्ष प्रधानमंत्री की राज्य की चौथी यात्रा भी है. रोड शो से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार शाम पलक्कड़ शहर में एक बाइक रैली निकाली.
15 मार्च 2024 को पीएम मोदी ने दक्षिण केरल निर्वाचन क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पथानामथिट्टा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया. बता दें कि केरल में 20 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं और भाजपा ने राज्य में कभी भी संसदीय सीट नहीं जीती है.
इसके अलावा, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सी कृष्णकुमार को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से वीके श्रीकंदन चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) के पूर्व कार्यवाहक सचिव ए विजयराघवन को पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआई (एम) के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है. अगामी लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.