देश

Weather Update: मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत इन राज्यों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश!, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सोमवार तड़के बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका जताई है.

रविवार को देर रात ‘एक्स’ पर पोस्ट आईएमडी ने एक बयान में कहा, “नारंगी और लाल रंग वाले क्षेत्रों (दक्षिणी राजस्थान, महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश) में अगले 2-3 घंटों के दौरान गरज, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. नाउकास्ट नियमित रूप से अपडेट किए जा रहे हैं.”

इसमें कहा गया है, “रात के समय पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.” आईएमडी ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ”महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि जारी है.”

इसमें कहा गया है, “हालिया उपग्रह इमेजरी में गुजरात राज्य और दक्षिण राजस्थान में आसमान साफ ​​दिखाया गया है. मध्य प्रदेश में मध्यम बादल, और उत्तर मध्य महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में तीव्र से बहुत तीव्र बादल दिखाई दे रहे हैं.” बता दें कि इससे पहले मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाणी की थी.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

3 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.