देश

Heatwave Alert: आने वाले पांच दिनों में इन राज्यों में पड़ेगी भयानक गर्मी, जानिए कहा हो सकती है बारिश

Heatwave Alert: अप्रैल महीने के आखिरी कुछ दिनों में ही गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है. बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं ने हीट वेब हाहाकार मचा रखा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हीट वेब को लेकर एक अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में रेड अलर्ट तो कुछ राज्यों में ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है. बढ़ती गर्मी के कारण मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में तापमान बढ़ेगा.

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली NCR, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर तापमान आने वाले दिनों में 2 या 3 डिग्री बढ़ेगा. वहीं दिल्ली NCR की बात करे तो फिलहाल तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. वही धूप तेज होगी और तापमान एक या दो डिग्री बढ़ सकता है.

देशभर में साल 2024 के लोकसभा चुनाव को आगाज हो चुका है. 19 अप्रैल को 21 राज्यों में 102 सीटों पर मतदान हुए हैं. इस बीच हीटवेव के कारण मतदान में भी कमी देखी जा सकती है. यूपी में 80 पश्चिम बंगाल (42) और बिहार (40 सीट) में 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान किए जा चुके हैं. हालांकि दिल्ली (7 सीट) में 25 मई को मतदान होने हैं. 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी.

आईएमडी दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि ”अभी पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है और उम्मीद है कि आने वाले 4-5 दिनों में कुछ राज्यों में हीटवेव जारी रहेगी. पश्चिम बंगाल में, हमने हीटवेव के रूप में रेड अलर्ट जारी किया है वहां भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान सामान्य से 6.5 से 4 डिग्री अधिक है. इसके साथ ही हमारा अनुमान है कि कल से तापमान में थोड़ी गिरावट होगी 4 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.