देश

गौ घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न, युवा गोमती मित्रों का हुआ सम्मान

लखनऊ: 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश एवं जिला गंगा समिति, लखनऊ की ओर से गौ घाट स्थित गोमती नदी तट पर योग कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान और युवा गोमती मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण से हुई। अतिथियों और प्रतिभागियों ने गोमती नदी के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष और नदियां मानव जीवन का आधार हैं तथा इनके संरक्षण के बिना सतत विकास की कल्पना संभव नहीं है।

योग को जन-आंदोलन बनाने पर दिया गया जोर

कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक जोगिंदर सिंह (आईएएस) और अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पाण्डेय (आईएफएस) के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के नगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि और पूर्व महामंत्री रामअवतार कनौजिया रहे। वहीं मंडल अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय, मंडल प्रभारी प्रमोद सिंह और मंडल उपाध्यक्ष ऋतेश कनौजिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने योग और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर बल दिया तथा गोमती संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

सामूहिक योगाभ्यास में दिखा उत्साह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अनुरूप स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया गया। लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

युवा गोमती मित्रों को मिला सम्मान

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “युवा गोमती मित्र सम्मान” रहा। गोमती नदी संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा, जन-जागरूकता और स्वच्छता अभियानों में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिवम त्रिपाठी, परेश पाण्डेय, दीपक, उत्कर्ष सिंह चौहान और सौम्या सिंह को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने युवाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी समाज को प्रेरित करने की शुभकामनाएं दीं।

विद्यार्थियों और पर्यावरण प्रेमियों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से सोनालिका सिंह, मिथलेश मिश्रा, शैव्या सिंह और प्रिया अग्रवाल मौजूद रहीं। जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी शिवांग वर्मा सहित पर्यावरणविदों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। प्रकाश बाल विद्या मंदिर और बाल निकुंज इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

गंगा कथा के साथ दिलाई गई संरक्षण की शपथ

समापन सत्र में गंगा और भारतीय संस्कृति के अटूट संबंधों पर आधारित गंगा कथा का आयोजन किया गया। इसमें नदी संरक्षण, जल संवर्धन और प्रकृति के प्रति मानव दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को गंगा संरक्षण शपथ दिलाई गई, जिसमें नदियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।

जनभागीदारी से आगे बढ़ेगा संरक्षण अभियान

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश और जिला गंगा समिति, लखनऊ द्वारा गोमती नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इसे जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.