Source: Social Media
Manmohan Singh Death: देश के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार रात दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
सांस से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें गुरुवार रात करीब 8 बजे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही थी, लेकिन कुछ समय बाद उनके निधन की खबर ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया।
डॉ. मनमोहन सिंह देश के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। 1991 में, उन्होंने पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली और यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। उनके योगदान और सादगी भरे व्यक्तित्व को देश हमेशा याद करेगा।
AIIMS ने जारी किया बयान
अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना देते हैं। वे उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण उपचाराधीन थे और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। घर पर ही उन्हें तुरंत पुनर्जीवित करने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
रीवा के अतरैला बाजार में जर्जर सड़क और बारिश के पानी से परेशान ग्रामीणों ने…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…
जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…
झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…
This website uses cookies.