देश

सांसद से लाइब्रेरी क्लर्क तक: जेल में प्रज्वल रेवन्ना की नई नौकरी, दिहाड़ी सिर्फ ₹522!

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते और जेडी(एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना इन दिनों परप्पना अग्रहारा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। बलात्कार के गंभीर मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब उन्हें जेल में काम भी सौंपा गया है। रेवन्ना को जेल प्रशासन ने लाइब्रेरी क्लर्क बनाया है, जहां उन्हें हर दिन 522 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी।

जेल अधिकारियों ने बताया कि उनकी जिम्मेदारी होगी कि वह अन्य कैदियों को किताबें जारी करें और वापस ली गई किताबों का रिकॉर्ड संभालें। जेल के नियमों के अनुसार, जो भी कैदी उम्रकैद की सजा काट रहा हो, उसे किसी न किसी प्रकार का काम करना पड़ता है। काम कैदी के कौशल और उसकी इच्छा के हिसाब से दिया जाता है।

शुरुआत में रेवन्ना ने प्रशासनिक काम करने की इच्छा जताई थी, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें पुस्तकालय में काम करने का काम सौंपा। उन्होंने अपना पहला दिन का काम पूरा भी कर लिया है। सामान्यत: कैदियों को हफ़्ते में तीन दिन यानी महीने में लगभग 12 दिन काम करना पड़ता है।

रेवन्ना का अपराध और सजा

पिछले महीने मैसूर की एक अदालत ने उन्हें एक 47 वर्षीय घरेलू कामगार के साथ बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने का दोषी पाया। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास और 11 लाख रुपये जुर्माना सुनाया।

यह मामला उस समय सामने आया जब पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले एक पेन ड्राइव में रेवन्ना के कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक हो गए। वह उस समय हासन सीट से एनडीए के उम्मीदवार थे, जिन्हें भाजपा और जेडी(एस) ने मिलकर चुनाव में उतारा था।

रेवन्ना ने आरोपों को नकारते हुए कहा था कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है और उन्होंने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन जांच के दौरान उनके खिलाफ कई पुख्ता सबूत मिले।

अदालत में सबूत

मुकदमा 31 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ। सात महीने चले ट्रायल में अदालत ने 23 गवाहों के बयान सुने और फॉरेंसिक रिपोर्ट की जांच की।

पीड़िता ने वह साड़ी भी अदालत को सौंपी, जिस पर फॉरेंसिक जांच में शुक्राणु के निशान मिले।

सीआईडी की विशेष जांच टीम ने 123 सबूत इकट्ठे किए और लगभग 2,000 पन्नों का चार्जशीट पेश किया।

इन सभी सबूतों के आधार पर अदालत ने रेवन्ना को IPC की कई धाराओं के तहत दोषी ठहराया।

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.