देश

Chhattisgarh Naxalite Encounter: कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 29 नक्सली ढेर, 3 जवान घायल

Chhattisgarh Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण चरण की वोटिंग से पहले सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार को कांकेर जिले में कुल 29 नक्सालियों को मार गिराया और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

पुलिस ने कहा, “16 अप्रैल 2024 को कांकेर डीआरजी और बीएसएफ की एक संयुक्त खोज टीम को कांकेर जिले के छोटेबेटिया पीएस सीमा क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए लॉन्च किया गया था.”

उन्होंने आगे बताया कि दोपहर करीब 2 बजे कांकेर जिले के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के बीनागुंडा-कोरागुट्टा के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई.

“मुठभेड़ के बाद, इलाके की तलाशी ली गई और मौके से 29 नक्सलियों के शव, भारी मात्रा में एके 47 राइफल, इंसास/एसएलआर/कार्बाइन/.303 राइफल और भारी मात्रा में हथियार गोला-बारूद के साथ बरामद किए गए. इनमें से तीन मुठभेड़ में जवान घायल हो गए और उनकी हालत खतरे से बाहर है.” पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से हायर सेंटर ले जाया जा रहा है.

मौके पर 5SK 47 एवम LMG हथियार के बरामदगी की जानकारी मिली है. मुठभेड़ में इंस्टेक्टर समेत 3 जवान भी घायल हुए हैं. इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगी वहीं कांस्टेबल को हल्की चोट लगी है.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.