Election Result
Election Result: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा. इन चारों राज्यों में मतगणना जारी है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में बीजेपी की बहुमत दिख रही है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बन सकती है.
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला अब कुछ ही पलों में हो जाएगा, आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनती नजर आ रही हैं.
भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि, “चुनाव नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है. देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है. जहां भी सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है, वो सरकारें सत्ता से बाहर हुई हैं. चाहे राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो, या तेलंगाना हो, ये सारी सरकारें पेपर लीक और भर्ती घोटालों के आरोपों में घिरी हुई थीं. परिणाम ये हुआ कि इन तीनों ही राज्यों में सत्ता में बैठे दल अब सरकार से बाहर हैं.”
आगे उन्होंने कहा कि, “ये चुनाव नतीजे, कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लिए भी बहुत बड़ा सबक हैं. सबक ये है कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से देश का भरोसा नहीं जीता जा सकता. देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्रसेवा का जो जज्बा होना चाहिए, वो घमंडिया गठबंधन में नहीं है.”
BJP मुख्यालय में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि, “लोकतंत्र के हित में, मेरी कांग्रेस और उसके साथियों को एक और सलाह है. कृपया करके ऐसी राजनीति ना करें जो देश विरोधी हो, जो देश को बांटने का, देश को कमजोर करने का काम करे. इस जीत की गूंज मध्य प्रदेश, राजस्थान या छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. इसे दुनिया तक पहुंचना चाहिए. ये चुनाव नतीजे और भारत के विकास पर भरोसा दुनिया का भारत पर भरोसा और मजबूत करेगा.”
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.