देश

Dhiraj Sahu: “पैसे का कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं…”, बेहिसाब कैश बरामद होने पर धीरज साहू ने दी सफाई

Dhiraj Sahu: कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठीकानों पर छापेमारी के दौरान मिले 350 करोड़ से अधिक कैश मिलने पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस और किसी राजनीतिक दल के साथ इस पैसे का कोई लेना-देना नहीं है.

“मेरे राजनीतिक करियर के पिछले 30-35 वर्षों में यह पहली बार है कि इस तरह की घटना हुई है, जिससे मैं आहत हूं. आज जो हो रहा है वह मुझे दुखी करता है. मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा है साहू ने शुक्रवार को एएनआई को बताया, “बरामद किया गया पैसा मेरी फर्म का है। जो नकदी बरामद की गई है वह मेरी शराब फर्म से संबंधित है; यह शराब की बिक्री से प्राप्त आय है।”

उन्होंने कहा, “मेरा बड़ा भाई राजनीति में रहा है और हमने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं. मेरे पिता गरीबों की मदद करते थे और हमने कई कॉलेज और स्कूल खोले हैं. मेरा शराब का व्यवसाय है, जिसे मेरा परिवार और रिश्तेदार चलाते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि उनकी कंपनी 100 साल से अधिक समय से कारोबार में है.

उन्होंने कहा, “आप यह भी जानते होंगे कि शराब कारोबार में लेन-देन नकद में ही होता है. मेरी कंपनी 100 साल से अधिक समय से कारोबार कर रही है. जो पैसा जब्त किया गया है, वह उसका है.” साहू ने आगे कहा कि उनके परिसर से जो पैसा बरामद किया गया है उसका कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है.

उन्होंने आगे कहा, “इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है, जैसा कि कहा जा रहा है…यह सारा पैसा मेरा नहीं है, यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है…आईटी ने अभी छापा मारा है, मैं इसका हिसाब दूंगा सब कुछ,”

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

13 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.