देश

Sheikh Hasina India Visit : पीएम मोदी से बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने की मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता

Sheikh Hasina India Visit : शनिवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हसीना का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच 2019 से अब तक 10 मुलाकात हुई हैं।

जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत-बांग्लादेश मैत्री को और गहरा करते हुए! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय चर्चा से पहले हैदराबाद हाउस में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता 2019 से 10 बार एक-दूसरे से मिल चुके हैं, जिससे संबंधों में अभूतपूर्व बदलाव आया है।”

मोदी सरकार के तीसरे बार पीएम बनाने पर भारत की द्विपक्षीय राजकीय यात्रा पर आने वाली पहली विदेशी अतिथि हसीना का आज सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय ने इसे “विशेष साझेदार” के लिए औपचारिक स्वागत बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शुक्रवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचीं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज X पर पोस्ट किया, “एक विशेष साथी का औपचारिक स्वागत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत किया, जो भारत में नई सरकार के गठन के बाद द्विपक्षीय राजकीय यात्रा पर पहली अतिथि हैं।”

शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की। जहां पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और कीर्ति वर्धन सिंह भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए इस अवसर पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री हसीना ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि! बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा के आदर्श हमारे घनिष्ठ और मधुर संबंधों के मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में काम करते रहेंगे।”

Suman

Recent Posts

भाजपा ने UP में 5 नए जिलाध्यक्षों का ऐलान, वाराणसी और गोरखपुर में नए चेहरे, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए…

8 hours ago

क्या वैभव के जैसा कोई नहीं, IPL 2026 में सूर्यवंशी को सबसे ज्यादा किसने किया OUT?

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL में ऐसा तूफान बने हुए…

8 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का U-Turn! आंधी-तूफान और बारिश से टूटी भीषण गर्मी, IMD का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है. कई दिनों से भीषण गर्मी और…

9 hours ago

जेवर एयरपोर्ट के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, सीएम योगी ने 15 जून से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने…

9 hours ago

जज सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI ने कसा शिकंजा; HC ने रद्द की अग्रिम जमानत- Twisha Sharma के पढ़ें TOP Updates

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला…

9 hours ago

मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती, 2 दिन WFH; PM मोदी की अपील पर एक्शन में योगी सरकार

वैश्विक हालात, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच…

2 weeks ago

This website uses cookies.