देश

Assembly Election Results 2024: हरियाणा में खिला कमल कमजोर पड़ा ‘हाथ’, जम्मू- कश्मीर में अब्दुल्ला के सिर बंधेगा ताज

Assembly Election Results 2024: हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने को तैयार है तो वहीं जम्मू- कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस यानी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. इस बार के एग्जिट पोल भी फेल हो गए और हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आएं है. भाजपा की हरियाणा चुनावों में सबसे बड़ी जीत के साथ ही हिंदी पट्टी का यह राज्य भाजपा का गढ़ बनता दिख रहा है. यहां हैट्रिक लगाते हुए बीजेपी राज्य में चुनावी इतिहास रचने को तैयार है. वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने करीब एक दशक बाद हुए चुनाव में जीत हासिल कर ली है.

हरियाणा में किसे मिली कितनी सीट

चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में भाजपा को 48 सीटों पर जीत हासिल की है और कांग्रेस को 37 सीटों पर विजय मिली. इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में 2 सीटें आई तो निर्दलीय 3 सीटों पर जीत दर्ज की है. हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं. जिसमें सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीट ही चाहिए. हरियाणा चुनाव में कांग्रेस फिर से लड़खड़ा गई, जिसे सत्ता विरोधी लहर का लाभ मिलता दिख रहा था और इस लड़ाई में आगे दिख रही थी. कांग्रेस बीजेपी को हटाने में कामयाब नहीं हो पाई. वहीं अपनी जीत पर बीजेपी नेताओं ने कहा कि पिछले 10 सालों में किए गए कामों के आधार पर हरियाणा में उनकी सरकार पर लोगों ने भरोसा जताया है.

जम्मू- कश्मीर में किसे कितने सीट मिली

इसी कड़ी में जम्मू- कश्मीर में, नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटें, बीजेपी 29 सीटें, कांग्रेस ने 6 सीटें, पीडीपी ने 3 सीटें, जेके पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने 1, आप ने 1 और निर्दलीय ने 7 सीटें जीती हैं. जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने नतीजों पर खुशी जताई और कहा कि उमर अब्दुल्ला राज्य के मुख्यमंत्री होंगे. श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘लोगों ने अपना जनादेश दिया है, उन्होंने साबित कर दिया है कि वे 5 अगस्त को लिए गए फैसले को स्वीकार नहीं करते हैं. उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे.’

चुनावी नतीजों के बाद जम्मू- कश्मीर पर क्या बोले पीएम मोदी

दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘कुछ लोग कहते थे कि धारा 370 हटाओगे तो कश्मीर जल जाएगा. लेकिन कश्मीर जला नहीं, कश्मीर खूबसूरती से खिल रहा है. हमारा जम्मू-कश्मीर कर्फ्यू के युग से बाहर आ रहा है और अलगाववाद, हमने जम्मू-कश्मीर में संविधान की भावना और गरिमा को फिर से स्थापित किया है, बाबासाहेब अंबेडकर को इससे बड़ी श्रद्धांजलि क्या हो सकती है?

जून की चोट हरियाणा में नतीजों करेगी मलहम का काम

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘हरियाणा के गरीबों ने पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार का काम देखा है. मुफ्त चिकित्सा सुविधाओं से लेकर नल के पानी और कंक्रीट के घरों तक, हरियाणा के गरीब परिवारों को बहुत कुछ मिला है.” सुविधाएं। अब हरियाणा की भाजपा सरकार गरीब कल्याण के काम को और अधिक गति देगी. हरियाणा कृषि के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है. हमारा लक्ष्य बहुत स्पष्ट है दुनिया खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता के मिशन को भी ताकत देने जा रही है, इससे हरियाणा के तिलहन किसानों को भी फायदा होगा, हरियाणा के युवाओं ने दुनिया भर में अपना लोहा मनवाया है.’

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

6 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

6 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

1 week ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 week ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

1 week ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.