देश

Ladakh Tank Accident : लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, हादसे में 5 जवान शहीद

Ladakh Tank Accident : शुक्रवार शाम को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सेना के एक टैंक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक जूनियर कमीशन अधिकारी और चार जवानों सहित पांच भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई। सेना के अधिकारियों ने सभी जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

सेना के जवान जिस टी-72 टैंक का संचालन कर रहे थे, वह नदी पार करने के अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कल पानी के स्तर में अचानक वृद्धि के कारण हुई।

रक्षा अधिकारियों ने प्रारंभिक पुष्टि में कहा, “घटना के समय टैंक में पांच सैनिक थे, जिनमें एक जूनियर कमीशन अधिकारी और चार जवान शामिल थे। एक व्यक्ति का पता लगा लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है।”

दुख की घड़ी में जवानों के परिवार के साथ खड़ा देश: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि, “लद्दाख में एक नदी के पार टैंक ले जाते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.