मनोरंजन

‘युवा लड़कियों को…’, उर्वशी रौतेला ने लीक बाथरुम वीडियो पर कही ये बात

जून 2024 में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला उस समय सुर्खियों में थीं जब उनके एक प्राइवेट वीडियो के ऑनलाइन लीक होने की खबरें फैलीं. इस घटना ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी. इसके बाद स्थिति और घिरी हो गई जब उर्वशी और उनके मैनेजर के बीच हुई फोन कॉल की एक रिकॉर्डिंग भी वायरल हो गई. हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि यह पूरा मामला एक पब्लिसिटी स्टंट था, और लीक हुआ वीडियो उनकी फिल्म ‘घुसपैठिया’ के बाथरूम सीन का हिस्सा था.

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने इस विवाद के पीछे की सच्चाई उजागर की. उन्होंने बताया कि बाथरूम सीन का वीडियो जानबूझकर जारी किया गया था और इसके लिए उनकी सहमति पहले से ली गई थी. उर्वशी ने बताया कि फिल्म निर्माता गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे और कर्ज में डूबे हुए थे. वह अपनी जमीन बेचने की स्थिति में पहुंच गए थे और उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा था.

उर्वशी ने कहा, “निर्माताओं पर कर्ज का भारी दबाव था. उनकी जमीन और संपत्ति खतरे में थी, और वे सड़क पर आने वाले थे। ऐसे में उन्होंने मेरे बिजनेस मैनेजर और टीम से बात की और इस वीडियो को रिलीज करने का फैसला लिया. उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो जारी करने का उद्देश्य केवल पब्लिसिटी नहीं था, बल्कि युवा लड़कियों को सतर्क रहने और जागरूकता बढ़ाने का एक तरीका भी था.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

11 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.