अनुपम खेर
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बुधवार रात को एक्टर के वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में चोरी हो गई। एक अधिकारी के मुताबिक चोरों ने ताला तोड़कर करीब 4.15 लाख रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया। एक्टर ने इस घटना को सोशल मीडिया के जारिए बताया है।
एक्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, कि कल रात वीरा देसाई रोड वाले ऑफ़िस में दो चोरों ने मेरे ऑफ़िस के दो दरवाज़ों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ़ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फ़िल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए।हमारे ऑफिस ने FIR करवा दिया है।और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे।क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिये है।भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था!
खबर अपडेट जारी है…
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.