मनोरंजन

Salman Khan: आखिर क्या था सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले कालू का मकसद? जानें

Salman Khan: रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग के मामले में अब पुलिस को फायरिंग करने वाले और करवाने वाले को लेकर पुख्ता जानकारी मिल चुकी है. फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है. अपने फेसबुक पोस्ट में अनमोल बिश्नोई ने कबूल किया कि सलमान खान के घर पर फायरिंग लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ही पुरानी दुश्मनी के चलते करवाई है.

सूत्रों के मुताबिक पहले तो पुलिस ने भी उस फेसबुक पोस्ट को इतना गंभीरता से नहीं लिया था लेकिन जब शूटर्स के चेहरे सीसीटीवी के ज़रिए साफ हो गए, तो सारी कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस इस नतीज़े पर पहुंची की सलमान पर फायरिंग करने वाला विशाल उर्फ कालू था, रोहित गोदारा गैंग से ताल्लुक रखने वाला विशाल ने पिछले दिनों रोहतक के एक स्क्रेप कारोबारी सचिन गोदा की हत्या की थी जिसका सीसीटीवी और हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट भी सोशल मीडिया पर आ गया था.

सलमान के घर पर फायरिंग करने की 2 सबसे बड़ी वजह

रोहित गोदारा गैंग से जुड़े इन दोनों ने जब से रोहतक में कारोबारी सचिन की हत्या की थी उसके बाद से ही दोनों फरारी काट रहे थे उसी दौरान इनको सलमान के घर पर फायरिंग करने के आदेश दिए गए. जिसके पीछे दो मकसद थे पहला सलमान खान को इस बात का एहसास दिलाना की वो लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की पहुंच से ज्यादा दूर नहीं है. दूसरी और सबसे बड़ी वजह है मुंबई के दौलतमंदों से मोटी एक्सटॉर्शन वसूलना, सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों की माने तो यही वजह है कि सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के बाद कबूलनामे का जो फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला गया उसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी नाम लिखा था. सुरक्षा एजेंसियों को लगता है कि दाऊद का नाम लिखने के पीछे की सबसे बड़ी वजह ये बताने की है कि अब मुंबई में दाऊद की कोई हैसियत नही है. सुपरस्टार सलमान के घर पर फायरिंग करवाकर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग मुंबई को एक्सटॉर्शन की एक बड़ी मार्किट के तौर पर देख रहा है.

पुलिस का ये भी मानना है कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद कबूल करने की वजह है अरोपियो के विदेशों में बैठे होना क्योंकि ये गैंगस्टर जानते है कि कानून के लंबे हाथ उन तक आसानी से नहीं पहुंच सकते और वो अक्सर छोटे मोटे अपराधों में शामिल लड़को को अपने गैंग में रिक्रूट करते और उनके द्वारा अपने दुश्मनों को ठिकाने लगवाते है. वारदात को अंजाम देने के लालच में शूटर्स को भरोसा दिलाया जाता कि काम हो जाने के बाद उसको भी विदेश में बुला लिया जाएगा और बस इसी लालच में आज के नोजवान किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.